SBI Latest FD Interest Rates: हम में से बहुत से लोग आज भी अपने पैसों को सुरक्षित रूप से निवेश करने के लिए FD यानी Fixed Deposit को चुनते हैं। बैंको द्वारा समय-समय में Fixed Deposit के Interest Rates में बदलाव किया जाता रहता है। यदि आप FD करने से पहले नवीनतम ब्याज दरों को लेकर अपनी जानकारी को update नहीं रखेंगे तो आपको ब्याज में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
आपको अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग Interest Rates देखने को मिलेंगे। अक्सर देखने में यह मिलता है की प्राइवेट बैंक और स्मॉल प्राइवेट बैंकों की ब्याज दरें PSU Banks की तुलना में बेहतर होती हैं। इसके बावजूद आम नागरिकों को तुलनात्मक रूप से कम ब्याज देने वाले PSU बैंक ही पसंद होते हैं लोगों सरकार की Backing होने के कारण लोगों का भरोसा PSU Banks पर ज्यादा होता है।
यदि आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ है और आप SBI YONO Mobile App के यूजर हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी हो सकता है क्योंकि आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे की आप किस तरह से अपने SBI YONO Mobile App द्वारा Latest FD Interest Rates को बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं।
Step 01: सबसे पहले SBI YONO Mobile App में अपना पिन या Login ID और Password डालकर login कर लेना है।
Step 02: लॉगिन के बाद जो इंटरफेस आपको दिखेगा उसमें Deposits के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 03: अब एक नया पेज ओपन होगा, यहां पर Fixed Deposits के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब थोड़ा नीचे Open Fixed Deposit का टैब दिखेगा, आपको इस पर ही क्लिक करना है।
Step 04: अब पुनः एक नया पेज खुलेगा, यहां Amount के सेक्शन में कम से कम ₹1,000 डालना है, फिर थोड़ा नीचे आना है और Select Fixed Deposit सेक्शन में से Regular Fixed Deposit के सामने बने गोले को सलेक्ट कर लेना है, अब नीचे आपको Next का Button दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना है।
Step 05: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां आपको कुछ भी Fill नहीं करना है, इसी पेज पर आपको Blue Colour में लिखा View Interest Rates का ऑप्शन मिलेगा, आपको इसी पर क्लिक करना है।
Step 06: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा वहां पर आपको SBI का Latest FD Interest Rates मिल जाएगा। यहां पर आपको विभिन्न Duration के लिए नवीनतम ब्याज दरें मिल जाएगी।
SBI Latest FD Interest Rates
| Duration | Interest Rate |
|---|---|
| 7 days to 45 days | 3.50% |
| 46 days to 179 days | 5.50% |
| 180 days to 210 days | 6.25% |
| 211 days to less than 1 year | 6.50% |
| 1 year to less than 2 years | 6.70% |
| 2 years to less than 3 years | 6.90% |
| 444 days | 7.05% |
| 3 years to less than 5 years | 6.75% |
| 5 years and upto 10 years | 6.50% |
ऊपर बताए गए सभी Steps को यदि आप सही से फॉलो करते हैं तो आप SBI YONO Mobile App से Latest FD Interest Rates देख पाएंगे। इस Latest FD Interest Rates में कमी यह है की यहां पर ये मेंशन नहीं किया गया है की यह FD Interest Rates किसके लिए ऑफर किया जा रहा है कहने का मतलब यह है की क्या यह ब्याज दरें Seniour Citizens के लिए हैं या Non Seniour Citizens के लिए।
उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आप FD करने से पहले एक बार अवश्य Latest FD Interest Rates को चेक करेंगे जिससे आप किसी भी प्रकार की ब्याज हानि से बच सकेंगे।
अगर आपने इस आर्टिकल को अपने लिए उपयोगी पाया है तो कृपया इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें जिससे वो भी लाभान्वित हो सके।
2025 में खरीदने लायक टॉप PSU स्टॉक्स, जो देंगे जबरदस्त रिटर्न
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है, मैं अपने खाली समय में Youtube Channel पर फाइनेंस संबंधी वीडियो अपलोड करता हूं साथ ही ब्लॉगिंग भी कर रहा हूं। हमारी कोशिश है की हम अपने पाठकों के लिए फाइनेंस सम्बंधित विषयों पर उच्च गुणवत्ता से युक्त आर्टिकल प्रकाशित करें।