TCS Dividend: TCS ने नए वित्त वर्ष 2025-26 के प्रथम तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जून 2025 तिमाही में सेल्स 63,437 Cr की रही जो की पिछली तिमाही यानि की मार्च 2025 से 1,042 Cr कम है। जबकि समान अवधि में Net Profit में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मार्च 2025 तिमाही में जो Net Profit 12,293 Cr रुपए का था वो 526 Cr रुपए बढ़ कर 12,819 Cr रुपए हो गया है।
TCS Dividend June 2025 तिमाही
30 जून 2025 को समाप्त हुए तिमाही के लिए TCS द्वारा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया गया है। कंपनी ने 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर के लिए 11 रुपए के लाभांश की घोषणा की है।
TCS Dividend Record Date
कंपनी द्वारा बुधवार 16 जुलाई 2025 को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया गया है। आपको बात दें की रिकॉर्ड डेट तक आपके डीमैट अकाउंट में TCS के शेयर होने चाहिए तभी आप डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
TCS Dividend Payment Date
कंपनी ने यह भी बताया है की आपके बैंक अकाउंट में डिविडेंड की धनराशि सोमवार 4 अगस्त 2025 को क्रेडिट कर दी जाएगी। यह पैसा उन्हीं इक्विटी शेयरधारको को दिया जाएगा जिनका नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में शेयरों के लाभार्थी मालिक के रूप में दर्ज होंगे।
TCS Share Price Today
TCS का शेयर आज 10 जुलाई 2025 को BSE इंडिया पर 0.06% की गिरावट के साथ 3382.30 के भाव पर बंद हुआ। इंट्रांडे में स्टॉक ने 3399.75 का हाई और 3356.35 का लो बनाया। स्टॉक का ओपनिंग प्राइस 3385.00 और प्रीवियस क्लोज 3384.35 का था। स्टॉक का 52 वीक हाई 4585.90 और 52 वीक लो 3060.25 का है। कंपनी की मार्केट कैप 12,23,745.74 Cr रुपए है।
TCS Returns
TCS ने गत 10 वर्षों में 173.36% का रिटर्न निवेशकों को दिया है। वहीं 5 वर्षों की समयावधि में कंपनी ने 52.18% का रिटर्न एवं 3 वर्षों में मात्र 3.57% का रिटर्न दिया है। पीछे 1 वर्ष की समयावधि में स्टॉक द्वारा -13.49% का रिटर्न दिया गया है। वर्तमान समय में स्टॉक 24.8 की P/E पर ट्रेड कर रहा है।
TCS Cash Flow Last 10 Years

यह ग्राफ कंपनी के Free Cash Flow को वर्ष 2016 से 2025 तक दिखाता है। ग्राफ से साफ़ पता चलता है कि कंपनी का Free Cash Flow समय के साथ लगातार बढ़ रहा है। 2016 में यह करीब ₹17,122 करोड़ था, जो 2025 तक बढ़कर ₹44,971 करोड़ हो गया। यह वृद्धि दर्शाती है कि कंपनी की कमाई में मजबूती आई है और वह अपने खर्चों के बाद भी अच्छा कैश बचा रही है, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
TCS: महत्वपूर्ण वित्तीय आंकड़े
Metric | Value |
---|---|
Market Cap | ₹ 12,23,438 Cr. |
Current Price | ₹ 3,382 |
High / Low | ₹ 4,592 / 3,056 |
Stock P/E | 24.8 |
Book Value | ₹ 262 |
Dividend Yield | 1.77 % |
ROCE | 64.6 % |
ROE | 52.4 % |
Face Value | ₹ 1.00 |
Intrinsic Value | ₹ 1,632 |
PEG Ratio | 2.93 |
EPS | ₹ 136 |
Debt | ₹ 9,392 Cr. |
Current ratio | 1.74 |
Quick ratio | 1.74 |
Pledged percentage | 0.00 % |
Debt to equity | 0.10 |
Profit growth | 3.54 % |
Profit Var 3Yrs | 8.19 % |
Price to book value | 12.9 |
Sales growth | 4.92 % |
Promoter holding | 71.8 % |
Net profit | ₹ 49,511 Cr. |
EBIT | ₹ 66,897 Cr. |
Sales growth 5Years | 10.2 % |
EV/EBITDA | 16.8 |
Inventory | ₹ 21.0 Cr. |
जिओ ब्लैकरॉक म्युचुअल फंड स्कीम से पैसा कैसे निकाले 2025?
Google Pay में बिना ATM मात्र अपने आधार नंबर से बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें?
How to Download Capital Gain Statement From ICICI Direct App
डिस्क्लेमर:
इस वेबसाइट (moneynest.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। यहां दी गई कोई भी स्टॉक, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश से जुड़ी जानकारी को निवेश सलाह न समझा जाए। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। moneynest.in किसी भी लाभ या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है, मैं अपने खाली समय में यू ट्यूब पर फाइनेंस संबंधी वीडियो अपलोड करता हूं साथ ही ब्लॉगिंग भी कर रहा हूं। जो भी चीजें मैं व्यक्तिगत अनुभव से सीखता हूं उसको भी इस वेबसाइट के माध्यम से शेयर करने का प्रयास करता हूं। हमारी कोशिश है की हम अपने पाठकों के लिए उच्च गुणवत्ता से युक्त आर्टिकल प्रकाशित करें।