Top 10 Small Cap Mutual Funds: जब कोई निवेशक म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने की सोचता है तो उसका सारा फोकस सिर्फ रिटर्न्स पर होता है क्योंकि वह चाहता है की कम समय में ज्यादा रिटर्न बना लिया जाए और उसकी इस इच्छा की पूर्ति Small Cap Mutual Funds पूरा करते हैं। इसीलिए निवेशक Small Cap Mutual Funds कि ओर अधिक आकर्षित भी होते हैं। हालांकि यह करना जोखिम से खाली नहीं है।
निवेशकों की इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए आज के आर्टिकल में हम Top 10 AUM वाले Small Cap Mutual Funds की जानकारी आपको उपलब्ध करवाएंगे साथ ही आपको यह भी बताएंगे की इन Small Cap Mutual Fund Schemes ने विभिन्न टाइम ड्यूरेशन में कितना Return दिया है।
Canara Robeco Small Cap Fund
10 वें नंबर पर आता है Canara Robeco Small Cap Fund जिसका AUM साइज 11,475.45 करोड़ का है, इस फंड को क्रिसिल द्वारा 1 स्टार की रेटिंग दी गई है।
Returns
- 10 सालों में डेटा उपलब्ध नहीं है।
- 5 सालों में 35.92%
- 3 सालों में 17.13%
- 2 साल में 20.16%
- 1 साल में 4.97%
Franklin India Smaller Companies Fund
Franklin India Smaller Companies Fund 11,696.61 करोड़ AUM के साथ 9 वें स्थान पर आता है। इस फंड को क्रिसिल द्वारा 3 स्टार की रेटिंग दी गई है।
Returns
- 10 सालों में 16.67%
- 5 सालों में 35.88%
- 3 सालों में 24.43%
- 2 साल में 25.25%
- 1 साल में 2.00%
DSP Small Cap Fund
DSP Small Cap Fund AMU की दृष्टि से 8 वें नंबर पर है। इस फंड का AUM साइज 14,269.14 करोड़ है। इस फंड को क्रिसिल द्वारा थ्री स्टार की रेटिंग दी गई है।
Returns
- 10 सालों में 16.89%
- 5 सालों में 33.64%
- 3 सालों में 17.76%
- 2 साल में 22.39%
- 1 साल में 5.31%
HSBC Small Cap Fund
HSBC Small Cap Fund को AUM की दृष्टि से 7 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस फंड का AUM साइज 14,436.99 करोड़ है। क्रिसिल रेटिंग में इस फंड को मात्र 2 स्टार ही प्राप्त हुए हैं।
Returns
- 10 सालों में 19.31%
- 5 सालों में 36.74%
- 3 सालों में 21.06%
- 2 साल में 21.74%
- 1 साल में 0.51%
Kotak Small Cap Fund
Kotak Small Cap Fund को AUM की दृष्टि से 6 ठा स्थान प्राप्त हुआ है। इस फंड का AUM साइज 15,867.49 करोड़ है। क्रिसिल रेटिंग में इस फंड को भी मात्र 2 स्टार ही प्राप्त हुए हैं।
Returns
- 10 सालों में 18.52%
- 5 सालों में 35.21%
- 3 सालों में 16.23%
- 2 साल में 20.45%
- 1 साल में 4.10%
Axis Small Cap Fund
Axis Small Cap Fund को AUM की दृष्टि से 5 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस फंड का AUM साइज 22,735.71 करोड़ है। क्रिसिल रेटिंग में इस फंड को 4 स्टार प्राप्त हुए हैं जो की बेहतरीन रेटिंग मानी जाती है।
Returns
- 10 सालों में 19.22%
- 5 सालों में 31.85%
- 3 सालों में 19.87%
- 2 साल में 22.40%
- 1 साल में 10.24%
Quant Small Cap Fund
Quant Small Cap Fund को AUM की दृष्टि से चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इस फंड का AUM साइज 24,894.62 करोड़ है। क्रिसिल रेटिंग में इस फंड को 3 स्टार की रेटिंग मिली है, कुछ समय पहले इस फंड ने काफी धूम मचाई थी।
Returns
- 10 सालों में 19.52%
- 5 सालों में 48.76%
- 3 सालों में 24.65%
- 2 साल में 26.30%
- 1 साल में -1.59%
SBI Small Cap Fund
SBI Small Cap Fund को AUM की दृष्टि से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस फंड का AUM साइज 30,828.79 करोड़ है। क्रिसिल रेटिंग में इस फंड को भी 3 स्टार ही प्राप्त हुए हैं। SBI ब्रांड नेम के कारण कई निवेशक इस फंड को चुनते हैं।
Returns
- 10 सालों में 19.67%
- 5 सालों में 30.80%
- 3 सालों में 17.50%
- 2 साल में 18.28%
- 1 साल में 3.05%
HDFC Small Cap Fund
HDFC Small Cap Fund को AUM की दृष्टि से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस फंड का AUM साइज 30,880.43 करोड़ है। क्रिसिल रेटिंग में इस फंड को 3 स्टार प्राप्त हुए हैं।
Returns
- 10 सालों में 18.52%
- 5 सालों में 35.57%
- 3 सालों में 22.57%
- 2 साल में 20.85%
- 1 साल में 2.19%
Nippon India Small Cap Fund
Nippon India Small Cap Fund AUM की दृष्टि से प्रथम स्थान पर है। इस फंड का AUM साइज सर्वाधिक 58,028.59 करोड़ है। क्रिसिल रेटिंग में इस फंड को 4 स्टार की बेहतरीन रेटिंग प्राप्त है।
Returns
- 10 सालों में 21.81%
- 5 सालों में 39.45%
- 3 सालों में 24.52%
- 2 साल में 25.71%
- 1 साल में 3.10%
उपरोक्त विवरण से आप निष्कर्ष निकाल सकते हैं की 10 वर्षों में 21.81% का रिटर्न देकर Nippon India Small Cap Fund ने सबसे अच्छा परफॉर्म किया है। वहीं 5 वर्ष के समय अवधि में 48.76% के रिटर्न के साथ Quant Small Cap Fund टॉप परफॉर्मर रहा है।
तीन वर्ष और दो वर्ष की अवधि में सबसे बढ़िया रिटर्न Bandhan Small Cap Fund ने दिया है, इस फंड ने तीन वर्षों में 29.18% का रिटर्न जनरेट किया है जबकि 2 वर्ष में 39.06% का रिटर्न दिया है हालांकि यह टॉप 10 AUM वाले म्यूचुअल फंड कैटेगरी में अपनी जगह नहीं बना सका है। इस फंड का AUM साइज 9,516.16 करोड़ का है क्रिसिल ने इसको 5 स्टार की रेटिंग प्रदान की है।
एक वर्ष की समय में भी सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला Small Cap Fund टॉप 10 AUM की लिस्ट से बाहर है, इस फंड का नाम है Motilal Oswal Small Cap Fund जिसने 1 वर्ष में 16.32% का रिटर्न बना कर दिया है। इस फंड का AUM साइज 4,331.97 करोड़ का है और अभी तक क्रिसिल ने इस फंड को कोई रेटिंग नहीं प्रदान की है।
उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके Small Cap Mutual Fund में निवेश के निर्णय में मददगार साबित होगा। यदि आपने इस आर्टिकल को अपने लिए उपयोगी पाया है तो इसको अपने मित्रों के साथ भी साझा करें जिससे वो भी इस जानकारी का लाभ उठा सके।
SBI Latest FD Interest Rates SBI Yono Mobile App से कैसे चेक करें
म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें, इस लेख में दी गई समस्त जानकारी शैक्षिक उद्देश्य के लिए है।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है, मैं अपने खाली समय में Youtube Channel पर फाइनेंस संबंधी वीडियो अपलोड करता हूं साथ ही ब्लॉगिंग भी कर रहा हूं। हमारी कोशिश है की हम अपने पाठकों के लिए फाइनेंस सम्बंधित विषयों पर उच्च गुणवत्ता से युक्त आर्टिकल प्रकाशित करें।