Groww Vs Zerodha ETF Charges 2025 जाने कौन सस्ता कौन महंगा

Groww Vs Zerodha ETF Charges: ईटीएफ द्वारा किस खास सेक्टर, इंडेक्स या फिर गोल्ड और सिल्वर में निवेश करना आज कल ट्रेडिंग में है और हो भी क्यों न क्योंकि इनमें निवेशकों को कम कमीशन देना पड़ता है जिससे लंबी अवधि में उनके रिटर्न्स बढ़ जाते हैं।

ईटीएफ द्वारा निवेश का विचार अगर आपके मन में भी या फिर आप पहले से ही ईटीएफ के माध्यम से निवेश करते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है की कौन सा स्टॉक ब्रोकर ईटीएफ खरीदने पर सबसे कम चार्ज करता है।

निवेशकों की इसी जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए हम आज के आर्टिकल में Zerodha और Groww जो की टॉप के स्टॉक ब्रोकर है के द्वारा लिए जाने वाले चार्जेज की तुलना करेंगे और जानने का प्रयास करेंगे की ईटीएफ के लिए कौन से ब्रोकर इन दोनों में बेस्ट है।

Groww ETF Charges

नंबर ऑफ एक्टिव क्लाइंट के हिसाब से Groww भारत का सबसे बड़ा ब्रोकर है, यदि आपका डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट Groww के साथ है और आप Nifty Bees ETF की 1000 क्वांटिटी ₹276 के भाव पर खरीदना चाहे तो आपको निम्नलिखित चार्जेज देने पड़ेंगे

Brokerage ₹20
Exchange transaction charges ₹8.20
GST₹5.13
Securities transaction charges ₹276.00
SEBI turnover charges ₹0.28
Stamp duty ₹41.40
Investor protection fund trust charge₹0.28
Total Charges ₹351.29

Zerodha ETF Charges

जीरोधा एक्टिव नंबर ऑफ क्लाइंट्स की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा ब्रोकर है। यदि आपका डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट Zerodha के साथ है और आप Nifty Bees ETF की 1000 क्वांटिटी ₹276 के भाव पर खरीदना चाहे तो आपको निम्नलिखित चार्जेज देने पड़ेंगे

Brokerage ₹0.00
Exchange transaction charges ₹10.35
GST₹1.91
Securities transaction charges ₹0.00
SEBI turnover charges ₹0.28
Stamp duty ₹41.00
Investor protection fund trust charge₹0.00
Total Charges ₹53.54

Groww Vs Zerodha ETF Charges Side by Side एक नजर में

Groww Zerodha
Brokerage ₹20₹0.00
Exchange transaction charges ₹8.20₹10.35
GST₹5.13₹1.91
Securities transaction charges ₹276.00₹0.00
SEBI turnover charges ₹0.28₹0.28
Stamp duty ₹41.40₹41.00
Investor protection fund trust charge₹0.28₹0.00
Total Charges ₹351.29₹53.54

अगर आपने उपरोक टेबल्स का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया होगा तो आपको Groww और Zerodha के द्वारा ETF खरीदने पर लिए जाने वाले चार्जेज का अंतर समझ आ गया होगा और यह भी समझ आ गया होगा की यह विशाल अंतर Securities transaction charges के कारण आया है जो की जीरोधा में शून्य है।

निष्कर्ष

यहां निष्कर्ष निकालना अत्यंत सरल और सहज है की किस ब्रोकर में आप ईटीएम खरीदेंगे तो आपको सस्ता पड़ेगा। लेकिन फिर भी मैं लिख ही देता हूं की Zerodha और Groww की ईटीएफ चार्जेज की इस लड़ाई में Zerodha बड़ी मार्जिन के साथ जीत दर्ज करता है, ईटीएफ द्वारा निवेश करने वाले निवेशकों के लिए फिर हाल Zerodha वरदान साबित होता है और यह अपने क्लाइंट्स के अच्छे पैसे बचा सकता है।

उम्मीद करता हूं की यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा यदि इसे आपने अपने लिए उपयोगी पाया है तो अन्य लोगों के साथ भी इस आर्टिकल को साझा करें जिससे अन्य लोग भी लाभान्वित हो सकें।

मिलते हैं किसी अन्य आर्टिकल में अन्य स्टॉक ब्रोकर के चार्जेज की तुलना के साथ, यदि आप किसी स्टॉक ब्रोकर के चार्जेज की तुलना चाहते हैं तो कमेंट द्वारा हमें अवगत करा सकते हैं।

Top 10 Small Cap Mutual Funds जिनका AUM सबसे ज्यादा है, जाने किसने कितना Return दिया

SBI Latest FD Interest Rates SBI Yono Mobile App से कैसे चेक करें

Leave a Comment