Groww DP Charges 2026: कब लगते हैं, कितने लगते हैं और कैसे बचें?

आजकल स्टॉक मार्केट में निवेश करना बहुत आसान हो गया है, खासकर Groww जैसे प्लेटफॉर्म की वजह से। लेकिन जब आप शेयर बेचते हैं, तो एक चार्ज लगता है जिसे DP Charges (Depository Participant Charges) कहते हैं। बहुत से नए निवेशक इस बारे में कन्फ्यूज रहते हैं कि Groww DP चार्ज कब कटता है, कितना कटता है और इसे कैसे कम किया जा सकता है।

अगर आप Groww पर डीमैट अकाउंट ओपन करने की सोच रहे हैं या पहले से यूज कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहां हम 2026 की लेटेस्ट जानकारी के आधार पर सब कुछ सरल भाषा में समझाएंगे।

DP Charges क्या होते हैं?

DP चार्जेस वो फीस होती है जो आपके डीमैट अकाउंट से शेयर्स डेबिट (बेचे) होने पर लगती है। यह चार्ज दो हिस्सों में बंटा होता है:

  • CDSL का चार्ज (डिपॉजिटरी फीस)
  • Groww का चार्ज (ब्रोकर फीस)

कृपया ध्यान दें ये चार्ज केवल शेयर्स बेचने पर लगते हैं न की खरीदने पर,साथ ही Groww के प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड बेचने पर या इंट्राडे ट्रेडिंग पर भी किसी प्रकार का DP Charge नहीं लगता है।

Groww DP Charges कब लगते हैं?

  • केवल सेल ट्रांजेक्शन पर: जब आप डिलीवरी बेसिस पर खरीदे हुए शेयर बेचते हैं।
  • म्यूचुअल फंड पर नहीं: भले ही म्यूचुअल फंड डीमैट फॉर्म में हों, सेल या रिडेम्प्शन पर DP चार्ज नहीं लगता है।
  • इंट्राडे पर नहीं: क्योंकि शेयर्स डीमैट में क्रेडिट/डेबिट नहीं होते।

2026 में Groww DP Charges कितने हैं?

Groww की आधिकारिक जानकारी के अनुसार:

  • अगर सेल वैल्यू ₹100 या ज्यादा है:
    • पुरुष निवेशकों के लिए: ₹3.50 (CDSL) + ₹16.50 (Groww) = ₹20 + 18% GST
    • महिला निवेशकों के लिए: ₹3.25 (CDSL) + ₹16.50 (Groww) = ₹19.75 + 18% GST
2021 Groww DP Charges Screen Shot
  • अगर सेल वैल्यू ₹100 से कम है:
    • Groww का हिस्सा माफ: केवल CDSL चार्ज + GST (पुरुष: ₹3.50 + GST, महिला: ₹3.25 + GST)

महत्वपूर्ण: DP चार्ज प्रति सेल ऑर्डर पर लगता है, न कि प्रति स्टॉक या प्रति दिन। इस बात को बहुत अच्छे से समझ लीजिए यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

  • अगर आप एक ही स्टॉक के शेयर एक ऑर्डर में बेचते हैं, तो सिर्फ एक बार चार्ज लगता है।
  • लेकिन अगर अलग-अलग ऑर्डर में बेचते हैं (भले ही एक ही दिन), तो हर ऑर्डर पर अलग चार्ज लगेगा।

उदाहरण से समझिए

मान लीजिए आप एक स्टॉक के 50 शेयर्स बेच रहे हैं:

  • एक ऑर्डर में: सिर्फ 1 DP चार्ज (₹20 + GST)
  • 5 अलग ऑर्डर में (10-10 शेयर): 5 बार DP चार्ज (कुल ₹100 + GST)

इसलिए, हमेशा बड़े ऑर्डर में बेचने की कोशिश करें ताकि चार्ज कम लगे।

DP Charges कैसे बचाएं या कम करें?

  1. एक साथ बेचें: अलग-अलग छोटे ऑर्डर की बजाय एक बड़ा ऑर्डर प्लेस करें।
  2. छोटी वैल्यू सेल पर ध्यान: ₹100 से कम की सेल पर Groww का हिस्सा फ्री।
  3. इंट्राडे ट्रेडिंग: डिलीवरी की बजाय इंट्राडे करें, जहां DP चार्ज जीरो है।
  4. म्यूचुअल फंड प्रेफर करें: जहां जरूरत हो, डीमैट की बजाय नॉर्मल मोड यूज करें।

यह भी पढ़ें: Groww External Mutual Funds Import Process Change हुई, जाने 2026 की नई प्रक्रिया

Groww पर डीमैट अकाउंट ओपन करने से पहले जान लें

Groww का डीमैट अकाउंट फ्री ओपनिंग और जीरो AMC के साथ आता है, जो बहुत अच्छा है। ब्रोकरेज भी कम (₹20 या 0.1% जो कम हो)। लेकिन फ्रीक्वेंट सेल करने वालों के लिए DP चार्जेस ध्यान देने वाली बात है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो यह ज्यादा प्रभाव नहीं डालेगा।

अगर आप नए हैं, तो Groww ऐप डाउनलोड करें और पेपरलेस तरीके से अकाउंट ओपन करें। लेकिन चार्जेस की पूरी जानकारी रखें ताकि कोई सरप्राइज न हो।

क्या आपके मन में कोई सवाल है Groww DP चार्जेस को लेकर? कमेंट में बताएं! ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के Url को Bookmark करके Save कर लें।

Leave a Comment