Zerodha Coin Micro Saving द्वारा 10 रुपए रोज से SIP द्वारा बचत शुरू करें 2026

Zerodha अपने क्लाइंट्स को Zerodha Coin के माध्यम से Micro Savings की सुविधा प्रदान करता है, जिसके माध्यम से निवेशक मात्र 10 रुपए की छोटी रकम से रोज़ाना बचत की शुरुआत कर सकते हैं। Micro Saving की सुविधा के द्वारा निवेशक द्वारा चुनी हुई धनराशि Zerodha Nifty Large Midcap 250 Index Fund में जमा की जाती है।

Microsavings क्या है और यह कैसे काम करता है?

Microsavings को समझने के लिए बचपन की वो पुरानी आदत याद कीजिए – पिग्गी बैंक में रोज़ कुछ सिक्के डालना। कोई प्लान नहीं, कोई टारगेट नहीं, बस जो मिले वो डालते जाओ। ज़ेरोधा का Microsavings ठीक वैसा ही है – छोटी-छोटी रकम रोज़ाना ऑटोमैटिक तरीके से म्यूचुअल फंड में लगती जाती है।

यह असल में Micro SIP (Micro Systematic Investment Plan) है, जहां:

  • न्यूनतम राशि: ₹10 प्रतिदिन
  • निवेश: ऑटोमैटिक डेबिट UPI Autopay के जरिए
  • फंड: फिलहाल केवल Zerodha Nifty Largemidcap 250 Index Fund में उपलब्ध
  • पहला निवेश: सेटअप के 2 वर्किंग डेज़ बाद शुरू होता है

यह फीचर इसलिए लाया गया है ताकि निवेश डरावना न लगे। बड़े अमाउंट इकट्ठा करने का इंतज़ार करने की बजाय छोटे-छोटे कदमों से बाजार में भागीदारी शुरू हो जाए। समय के साथ आदत बनती है और लोग खुद-ब-खुद राशि बढ़ाने लगते हैं।

Microsavings के मुख्य फायदे

  1. बहुत कम राशि से शुरुआत – ₹10 रोज़ाना यानी महीने में महज ₹300 से निवेश शुरू।
  2. कोई दबाव नहीं – बड़े टारगेट या परफेक्ट टाइमिंग की जरूरत नहीं।
  3. आदत बनाना आसान – छोटी रकम से निवेश रूटीन बन जाता है, जैसे बचत की आदत।
  4. लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा – छोटी रकम भी सालों में अच्छी ग्रोथ दे सकती है।
  5. डायरेक्ट म्यूचुअल फंड – Coin पर जीरो कमीशन, कोई छिपा चार्ज नहीं।
  6. सरल और सुरक्षित – UPI Autopay से ऑटोमैटिक, कोई मिस्ड पेमेंट का टेंशन नहीं।

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सैलरीड हैं, फ्रीलांसर हैं या जिनकी इनकम अनियमित है। छोटी शुरुआत से आत्मविश्वास बढ़ता है और धीरे-धीरे निवेश की राशि बढ़ाई जा सकती है।

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में आप सीखेंगे कि आप किस तरह से Zerodha Coin App के माध्यम से Micro Saving फीचर का फ़ायदा उठाते हुए निवेश कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि इस फीचर का फ़ायदा सिर्फ Zerodha के क्लाइंट्स ही उठा सकते हैं। तो चलिए पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

Zerodha Coin पर Microsavings कैसे शुरू करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

स्टेप 01: सबसे पहले Zerodha Coin App में यूजर ID और Password डालकर लॉगिन करें। लॉगिन के बाद जो पेज ओपन होगा उसमें नीचे की ओर आएं यहाँ आपको Micro savings लिखा हुआ दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक करना है।

स्टेप 02: Micro Savings पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा यहाँ पर आपको Zerodha Nifty LargeMidcap 250 Index Fund लिखा हुआ दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 03: अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, यहाँ  Zerodha Nifty Large Midcap 250 Index Fund की पूरी डिटेल्स देखने को मिलेगी, जैसे कि Current NAV, CAGR Returns, Minimum Investment, Exit Load, Expense Ratio आदि। इस पेज पर और नीचे आने पर आप फण्ड का AUM, Lock in period , Sector Allocation, Fund Holdings (टॉप 10 कंपनी के लिए नीचे दी टेबल देखें) को विस्तार से देख सकते हैं। सब चेक करने के बाद अब आपको Create Micro SIP टैब पर क्लिक करना है।

Zerodha Nifty Large Midcap 250 Index Fund: Company-wise top 10 Allocation

RankCompany NameAllocation (%)
1Acutaas Chemicals Limited1.55%
2Ujjivan Small Finance Bank Limited1.51%
3The South Indian Bank Limited1.48%
4TD Power Systems Limited1.42%
5Sansera Engineering Limited1.40%
6LMW Limited1.38%
7Astra Microwave Products Limited1.13%
8MTAR Technologies Limited1.11%
9The Karnataka Bank Limited1.06%
10Cartrade Tech Limited1.05%

स्टेप 04: Create Micro SIP पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, यहाँ पर सबसे पहले Mandate वाले सेक्शन पर क्लिक करके अपने पहले से किए हुए मैंडेट को चुनना है। अगर आपने पहले से मैंडेट क्रिएट नहीं किया है तो आपको Manage Mandates पर क्लिक करके पहले Create Mandate की प्रोसेस को पूरा करना है।

Mandate चुनने के बाद आपको Frequency वाले कॉलम में Daily लिखा हुआ मिलेगा, जिसे वर्तमान में चेंज नहीं किया जा सकता है। Frequency के नीचे Instalment amount का ऑप्शन मिलेगा यहाँ आपको वह रकम डालनी है जितने की आप Micro Savings SIP के तहत Daily Savings करना चाहते हैं। यहाँ पर न्यूनतम 10 रुपए से शुरुआत की जा सकती है जिसे रुपए 1 के मल्टिप्प्ल में बढ़ाया जा सकता है। Installment amount डालने के बाद आपको Create Micro SIP टैब पर क्लिक करना है।

स्टेप 05: Create Micro SIP टैब पर क्लिक करते हैं, एक पॉप-अप शो होगा जहाँ लिखा होगा You are a daily SIP for ₹10 in Zerodha Nifty Large Midcap 250 Index Fund indefinitely, साथ ही cancel और create का विकल्प मिलेगा। आपको Create पर क्लिक करना है।

Step 06: Create पर क्लिक करते ही Micro SIP Created का मैसेज डिस्प्ले होगा और आपकी Micro Saving द्वारा Micro SIP क्रिएट हो जाएगी। आप अपनी इस Micro SIP को Coin के SIP सेक्शन में देख सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि अगर आप बाद में अपनी Micro SIP का अमाउंट बढ़ाना चाहेंगे तो Modify SIP के अंतर्गत आपको यह विकल्प नहीं मिलेगा। आप सिर्फ Micro SIP को डिलीट कर सकते हैं या फिर अपना मैंडेट बदल सकते हैं।

उपर्युक्त बताएं गए सभी स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप Zerodha Coin द्वारा Micro Saving के अंतर्गत Micro SIP क्रिएट कर अपनी Daily बचत की शुरुआत आज ही कर सकते हैं और वो भी मात्रा 10 रुपए से, तो क्या आप इस स्कीम के तहत अपनी बचत शुरू करेंगे कमेंट सेक्शन में जरूर अवगत कराएं। ध्यान रखें, यह सिर्फ बचत की आदत डालने के लिए है, जैसे आप अपने घर के गुल्लक में पैसे जमा करते हैं।

महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखें

  • यह फीचर अभी केवल Zerodha Nifty Largemidcap 250 Index Fund के लिए उपलब्ध है।
  • UPI Autopay मैंडेट जरूरी है।
  • सामान्य SIP की तरह ही टैक्स, एग्जिट लोड आदि नियम लागू होते हैं।
  • यह इंडेक्स फंड है, जो Nifty LargeMidcap 250 इंडेक्स को ट्रैक करता है – लार्ज और मिडकैप कंपनियों में विविध निवेश।

निष्कर्ष: छोटी शुरुआत, बड़ा फर्क

ज़ेरोधा का Microsavings फीचर निवेश को आम आदमी की पहुंच में लाता है। बाजार में आने के लिए लाखों की जरूरत नहीं – बस ₹10 और थोड़ी सी इच्छाशक्ति काफी है। यह फीचर साबित करता है कि निवेश अनुशासन से ज्यादा शुरुआत से जुड़ा है।

अगर आप भी बचत और निवेश की आदत डालना चाहते हैं तो आज ही Coin ऐप या वेबसाइट पर जाएं और Microsavings शुरू करें। छोटे कदम से बड़ा बदलाव आता है!

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसको अपने मित्रों के साथ भी शेयर अवश्य करें।

Leave a Comment