Irregular SBI PPF Account की समस्या आमतौर पर ऐसे निवेशकों को देखने को मिलती है जिन्होंने किसी भी एक वित्त वर्ष में न्यूनतम ₹500 अपने PPF Account में जमा न किया हो। लेकिन इसके कुछ अपवाद भी हैं। कभी-कभी आप हर वित्त वर्ष में न्यूनतम डिपॉजिट अमाउंट जमा भी करते हैं, तब भी आप PPF Account Irregular हो जाते हैं।
आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप अपने PPF Account को Irregular से Regularize कैसे कर सकते हैं और वर्तमान समय में आपको क्या दिक्कत देखने को मिल रही है। साथ ही हम जानेंगे कि आपका PPF Account अगर Irregular हो गया है सभी शर्तों को पूरा करने के बाद तो आपके पास अभी क्या विकल्प मौजूद हैं?
दोस्तों, SBI द्वारा अपने इंटरनेट बैंकिंग का इंटरफेस पूरी तरह बदल दिया गया है, अब आप SBI की पुरानी वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर सकते हैं। अगर पुरानी वेबसाइट की बात करें तो हम वहां Irregular PPF Account को बहुत ही आसानी से Regularize कर सकते थे।

ऊपर दी गई इमेज में आप देख सकते हैं की Penalty Amount के सामने 50 लिखा हुआ है जो की एक साल के लिए है अगर किसी ने एक से ज्यादा सालों के लिए अपने PPF Account में न्यूनतम धनराशि जमा नहीं की है तो उसे हर ऐसे साल के लिए 50 रूपये Penalty Amount जमा करना पड़ेगा। ऊपर की इमेज में Minimum Total to be Deposited के सामने 550 रुपये लिखे हुए हैं, जो कि न्यूनतम एक साल के 500 रुपये और एक साल की Penalty Amount 50 रुपये को जोड़कर दिखाया गया है। पुरानी SBI की वेबसाइट में नीचे दिए हुए सेविंग बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करके बहुत ही आसानी से भुगतान करके Irregular PPF Account को Regularize किया जा सकता था।
लेकिन अप्रैल 2026 से हम SBI की पुरानी वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर सकते हैं और अब हमें YONO SBI Net Banking की आदत डालनी पड़ेगी। वर्तमान समय में जब हम YONO SBI Net Banking द्वारा PPF Section में जाते हैं और वहां हमें Your PPF Account is irregular लिखा हुआ मिलता है तो उसके सामने हे Regularize Now लिखा हुआ भी दिखाई देता है जैसे की नीचे की इमेज में दिखाया गया है।

वर्तमान में जब आप Regularize Now पर क्लिक करके अपने Irregular PPF Account को Regularize करने का प्रयास करेंगे, तो आपको Coming Soon लिखकर दिखाई देगा, जैसा कि आप ऊपर की इमेज में देख भी सकते हैं।
तो अभी हमारे पास क्या विकल्प हैं?
- पहला विकल्प है कि इंतज़ार करें और YONO SBI Net Banking में Irregular PPF Account को Regularize करने के फीचर को शुरू होने दें।
- दूसरा विकल्प यह है कि आप अपने उस ब्रांच में जाएँ जहाँ आपने अपना PPF Account Open किया था और Minimum Total to be Deposited, जिसमें पेनाल्टी और न्यूनतम जमा राशि शामिल है, जमा करके अपने Irregular PPF Account को Regularize कर लें।
अब एक और समस्या के बारे में बात करते हैं, और वह समस्या है कि समय से निर्धारित राशि जमा करने के बाद भी Irregular PPF Account की प्रॉब्लम आ रही है, तो क्या करें? इस तरह के केस में आपको अपना प्रार्थना पत्र ब्रांच मैनेजर को देकर इस समस्या का निस्तारण करवाना चाहिए।
YONO SBI Net Banking में Irregular PPF Account को Regularize करने का फीचर जब भी उपलब्ध हो, तो समय का विशेष ध्यान रखें। आपको यह प्रक्रिया सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे के बीच पूरी कर लेनी है। कृपया नीचे दिए स्क्रीन शॉट का अवलोकन करें।

ध्यान रखें कि जब तक आप अपने Irregular PPF Account को Regularize नहीं कर लेंगे तब तक आप अपने PPF Account में ऑनलाइन पैसा जमा भी नहीं कर सकेंगे।
उम्मीद है कि SBI द्वारा जल्द ही YONO SBI Net Banking में Irregular PPF Account को Regularize करने का फीचर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। तक आप सभी निवेशक कृपया आप धैर्य बनाए रखें। आशा है कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी होगा। ऐसे ही Updates के लिए वेबसाइट के Url को सेव कर लें।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम वरुण सिंह है, मैं अपने खाली समय में Youtube Channel पर फाइनेंस संबंधी वीडियो अपलोड करता हूं साथ ही ब्लॉगिंग भी कर रहा हूं। हमारी कोशिश है की हम अपने पाठकों के लिए फाइनेंस सम्बंधित विषयों पर उच्च गुणवत्ता से युक्त आर्टिकल प्रकाशित करें।