Groww External Mutual Funds Import Process Change हुई, जाने 2026 की नई प्रक्रिया

Groww द्वारा अपने सभी क्लाइंट्स को अपने External Mutual Funds को Import करने की सुविधा प्रदान की जाती है जिसके माध्यम से Groww के क्लाइंट्स Groww के प्लेटफॉर्म पर अपने सभी External Mutual Funds को बहुत ही आसानी से एक ही जगह पर ट्रैक कर सकते हैं फिर भले ही वो म्यूच्यूअल फंड्स डायरेक्ट AMC से ख़रीदे गए हो, किसी म्यूच्यूअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर के थ्रू खरीदे गए हों या फिर आपके डीमैट में हो।

हाल ही में MF Central ने External Mutual Funds Import Process को Change कर दिया है, जिसके कारण Groww में कुछ समय के लिए External Mutual Funds Import की प्रोसेस बाधित थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया Groww में पुनः updates के साथ शुरू कर दी गई है। आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि अब Groww में External Mutual Funds Import करने की नई प्रक्रिया क्या है। यहाँ मैं आपको बता दूँ कि पहले मात्र एक OTP से हम अपने External Mutual Funds Import कर लेते थे। तो चलिए नई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप सीखते हैं।

स्टेप 01: सबसे पहले Groww मोबाइल ऐप में लॉगिन करें, नीचे म्यूच्यूअल फंड्स पर क्लिक करें और ऊपर की ओर Dashboard पर क्लिक करें। इस पेज पर Import External Funds के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 02: अब एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ आपको नीचे की ओर Start on MF Central का एक टैब मिलेगा आपको इसी पर क्लिक करना है।

स्टेप 03: अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे, यहाँ आपको अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP डालना है, और Authenticate with OTP पर क्लिक करना है।

स्टेप 04: Authenticate with OTP पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

इस पेज पर सबसे पहले बॉक्स में आपको ऑप्शन मिलेगा कि आप Regular Investments, Direct Investments या Regular + Direct Investments में से किसी एक को चुन सकते हैं। मैंने Regular + Direct Investments को चुना हैं।

इस पेज के दूसरे बॉक्स में आपको Transactions का विकल्प मिलेगा। यहाँ से आप Transactions या Summary of Holdings में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। मैंने Transactions को सलेक्ट किया है।

अब इसी पेज पर थोड़ा नीचे आने पर आपको AMCs चुनने का ऑप्शन मिलता हैं, मैंने यहाँ पर Select All AMCs वाले बॉक्स को सलेक्ट किया है। अब नीचे Generate QR Code पर क्लिक करें।

स्टेप 05: अब आपके सामने एक QR Code Generate होकर आ जाएगा। थोड़ा नीचे आने पर आपको Download and Share QR का ऑप्शन मिलेगा आपको इसपर क्लिक करना है।

क्लिक करते ही External Mutual Funds Import Process शुरू हो जाएगी और एक मैसेज डिस्प्ले होगा, Importing All External Funds, दस से पंद्रह मिनट में आपके सभी External Mutual Funds Dashboard पर दिखने लगेंगे। अब आपको Okay पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 06: Okay पर क्लिक करते ही आप वापस से म्यूचुअल फंड्स के Dashboard पर आ जाएँगे। यहाँ पर आप अपने सभी External Mutual Funds को देख सकेंगे।

ध्यान रखने वाली प्रमुख बातें

  • आपके जो भी External Mutual Funds GROWW पर दिखाई दे रहे हैं, ये ट्रांसफर नहीं हुए हैं, आप यहाँ सिर्फ ट्रैक कर सकते हैं।
  • अगर किसी External Mutual Fund की यूनिट्स डीमैट में हैं तो आप उन्हें Groww के प्लेटफॉर्म से रिडीम नहीं कर पाएंगे।
  • आप अपने External Mutual Funds को Groww के प्लेटफॉर्म से जब चाहें हटा भी सकते हैं।
  • External Mutual Funds को Refresh करके आप अपने नए Transactions को भी Groww के प्लेटफॉर्म पर ऐड कर सकेंगे। जिससे नई खरीदारी भी आपके पोर्टफोलियो में ऐड हो जाएगी और यदि आपने रिडीम किया होगा तो उस हिसाब से आपका External Mutual Fund पोर्टफोलियो Update हो जाएगा।

उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आप इस प्रोसेस को फॉलो करते हुए अपने सभी External Mutual Funds को Groww के प्लेटफॉर्म पर बड़े ही आसानी से इम्पोर्ट कर सकेंगे।

Leave a Comment